फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: विद्यार्थी आज ही कर दें आवेदन....नहीं तो परीक्षा से हो जाएंगे वंचित, 26 सितंबर है लास्ट डेट

Wed, 24 Sep 2025 04:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास दो दिन का समय है। अगर इस दाैरान वह आवेदन  नहीं कर पाते हैं तो परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग में इस समय बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों के आवेदन पर जोर दिया जा रहा है। इसमें अब दो दिन का ही समय रह गया है। 26 सितंबर को आवेदन करने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन


पूर्व में 10 अगस्त इसकी आखिरी तारीख तय थी। कुछ दिन पहले इसे बढ़ाकर 26 सितंबर कर दिया गया था। यह तारीख अब नजदीक आ गई है। जिन बच्चों के आवेदन बचे हैं, वहां तेजी से कार्य करने पर जोर दिया जा रहा है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क, उनके दस्तावेज और अन्य विवरण ऑनलाइन जमा कराए जा रहे हैं। 

 

वहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को 27 सितंबर तक कोषागार में जमा करेंगे। उन्हें 30 सितंबर की रात 12 बजे तक छात्रों के विवरण और शुल्क की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

 
विज्ञापन

ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरणों की जांच 1 से 4 अक्तूबर तक की जाएगी। यदि किसी छात्र के विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित विद्यालय प्रधानाचार्य 5 से 8 अक्तूबर तक संशोधन करेंगे। 10 अक्तूबर तक उन्हें विद्यार्थियों के अभिलेख फोटो सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने होंगे। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि आवेदन की बढ़ाई गई समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-डीएम के आदेश: 5% और 18% स्लैब में...क्या सस्ता और महंगा, दुकानों पर लगेगी पहले और बाद की रेट लिस्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें