फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: 93 केंद्रों पर 58644 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं की सारी तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली गई थीं। जिले में 93 केंद्रों पर 58644 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चाकचौबंद की गई हैं। परीक्षाओं का आगाज हिंदी की परीक्षा से होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित होंगी। इसके लिए जिले में 93 केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पांच सचलदल के साथ 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी में लगाए गए हैं। जिला स्तर, मंडल स्तर के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ और लखनऊ से भी परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से हाईस्कूल हिंदी और दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-
50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षक रहेंगे तैनात
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो सके इसलिए परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कक्ष में 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जीआईसी को बनाया गया संकलन केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी को संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां जिले के सभी 93 कॉलेजों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराया जाएगा। संकलन केंद्र को दो भागाें में बांटा गया है। भाग संख्या एक में हाईस्कूल केंद्र संख्या 12261 से 12307 तक और इंटरमीडिएट 00261 से 00307 तक की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। जबकि भाग दो में हाईस्कूल केंद्र संख्या 12308 से 12353 तक और इंटरमीडिएट 00308 से 00353 तक की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।
-
सभी केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था संभालेंगे। परीक्षा में किसी प्रकार से नकल नहीं होनी चाहिए। किसी प्रकार की गड़बड़ी पर संबंधितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें