फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में रविवार को टूरिस्ट बस से हुए हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी अलाउददीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि रविवार दोपहर को पुत्र राशिद अपने साथी 16 वर्षीय सोयल के साथ बेवर जा रहा था। बाइक जब थाना बेवर क्षेत्र में टिकुरी मोड पर पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में सोयल की मौत हो गई थी, वहीं पुत्र राशिद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में पुत्र को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान देर रात राशिद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बद्दी में वालीबाल की अंडर 21 महिला की जिला टीम चयन कर्ता के साथ- स्रोत- एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें