अनियंत्रित कार 50 फीट गहरी खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड स्थित पुल के समीप शनिवार रात अनियंत्रित कार 50 फीट गहरी खाई में चली गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया।
कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम मैरिज होम के संचालक नंद किशोर शनिवार शाम को एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। कार जब दीवानी जाने वाले मार्ग पर पुल के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में उतर गई। इस हादसे में नंद किशोर बाल-बाल बच गए। हादसा बड़ा भी हो सकता था अगर कार खाई में उतरते समय पलट जाती। किसी तरह से कार से निकलने के बाद उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह क्रेन की मदद से कार को खाई निकाला गया।