फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं

Sun, 05 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई करने वाली महिला व पदमश्री से सम्मानित संतोष यादव ने नगर के जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर छात्रों से अनुभवों को साझा किया। साथ ही कहा कि जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं है बस उसे करने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह हरियाणा के एक छोटे से गांव में पैदा हुई थीं। सरकारी स्कूल में पढ़ीं। मन को हमेशा एकाग्र रखा और मन शक्ति को कभी कमजोर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे खानपान में लहसुन, प्याज का प्रयोग कभी न करें। इस मौके पर प्राचार्य सुषमा सागर, सुधीर मिश्रा, अविनाश चंद्र शर्मा, एसके शर्मा, एसके दीक्षित, पूनम मिश्रा, पूरन यादव, धीरज कुमार, करूणा मल्होत्रा, कमलेश सिंह अतुल कुमार, अरविंद शारदा यादव, राजेश कुमार पाठक आदि मौजूद थे।
इस दौरान संतोष यादव ने पत्रकारों से कहा कि उनका सबसे बड़ा अभियान बच्चों को स्वस्थ रहने एवं शिक्षा दिलाने का है। बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश एवं समाज की सेवा करने में अपनी महती भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की पहल केंद्र सरकार ने की है। इससे आगे आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है। उन्होंने बताया कि 24 वर्ष की आयु में ही माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें