फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिले के 39 कॉलेजों का बंद होगा यू डाइस कोड

Tue, 23 Jun 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के विभिन्न विकास खंड के 39 कॉलेजों की मान्यता पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षा सत्र 2025-26 में इनके द्वारा यू डाइस पोर्टल पर एक भी छात्र दर्ज नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों का यू डाइस कोड बंद करने का निर्णय लिया है। डीआईओएस जल्द ही संस्तुति पत्र के साथ संबंधित कॉलेजों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद भेजेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यू डाइस प्लस पोर्टल पर 2025-26 में छात्र-छात्राओं के प्रोमोशन का कार्य 30 मई 2026 तक पूरा किया जाना था। लेकिन जिले के 39 कॉलेजों ने बार-बार की चेतावनी के बाद भी एक भी छात्र का प्रमोशन नहीं किया। इन विद्यालयों की छात्र संख्या वर्तमान सत्र 2026-27 में यू डायस पोर्टल पर शून्य दर्ज है। संबंधित कॉलेजों का यू डाइस कोड बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीआईओएस ने कहा कि यदि 25 जून तक इन कॉलेजों में कोई छात्र दर्ज होता है तो उस कॉलेज पर कार्रवाई नहीं होगी। शेष का यू डाइस बंद करने की संस्तुति क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-
ब्लॉक का नाम- कोड बंद होने वाले कॉलेजों
जागीर- 01
मैनपुरी- 01
कुरावली-03
मैनपुरी-03
बेवर - 03
करहल- 05
घिरोर- 06
सुल्तानगंज- 07
किशनी- 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें