फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फाइनेंस कर्मी से लूट के मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

Thu, 02 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

औंछा। वसूली कर लौट रहे फाईनेंस कर्मी से 1.29 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं टीमें लगातार खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ककइया अंगौथा निवासी सुकेश कुमार एक कंपनी में फाइनेंस कर्मी हैं। बुधवार को दोपहर वह औंछा क्षेत्र से वसूली कर वापस आ रहे थे। तभी नगला सावज मोड़ के पास उनके साथ लूट की वारदात हुई। मौके पर एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी, सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली। फाइनेंस कर्मी ने बताया कि बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर 1.29 लाख रुपये की नकदी व दो मोबाइल लूट लिए हैं।
विज्ञापन

पड़रिया चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर बताई जा रही घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। वहीं प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही खुलासे के प्रयास में जुटी है। थाना पुलिस ने लूट के मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घटना से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना हुई है या नहीं हुई है। जल्द ही सही घटनाक्रम को सामने लाते हुए खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। लूटे गई नकदी कितनी थी और कहां से लाई जा रही थी। इसको लेकर भी पुलिस गहनता के साथ जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें