फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर:  मैनपुरी से इटावा के लिए शाम को शुरू हुईं रोडवेज बसें, अभी तक पांच बजे के बाद नहीं थी कोई बस

Tue, 01 Aug 2023 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अच्छी खबर: मैनपुरी से इटावा के लिए शाम को शुरू हुईं रोडवेज बसें, अभी तक पांच बजे के बाद नहीं थी कोई बस
विज्ञापन
बस स्टॉप, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैनपुरी से इटावा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मैनपुरी से इटावा के लिए शाम को दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। शाम के समय इटावा जाने के लिए बसों की संख्या बहुत कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज ने इटावा मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मैनपुरी डिपो में 64 बसों का बेड़ा है। बेड़े की बसों में से पांच बसों का संचालन मैनपुरी से इटावा के लिए किया जाता है। शाम पांच बजे के बाद इटावा जाने के लिए रोडवेज की कोई बस नहीं है। इटावा जाने के लिए रात को नौ और दस बजे दो बसें हैं। राठ डिपो की यह दोनों बसें दिल्ली से चलकर मैनपुरी होते हुए इटावा होकर राठ तक जाती हैं। सवारियां अधिक होने पर बस चालक बाईपास होकर ही बसों को ले जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन


इटावा जाने के लिए शाम के समय रोडवेज की कोई बस नहीं होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों और प्राइवेट बसों का ही सहारा लेना पड़ता है। डग्गामार वाहन भी केवल करहल और सैफई तक ही जाते हैं। इलाहाबाद और लखनऊ जाने वाले यात्री इटावा रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन में बैठते हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मैनपुरी डिपो ने रोडवेज की दो बसों का संचालन शुरू किया है। एक बस शाम सात बजे और दूसरी बस रात आठ बजे जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल की खूबसूरती में दाग लगा रहे अवैध निर्माण, 500 मीटर दायरे में सात वर्ष में 248 FIR; नतीजा शून्य

यात्रियों की संख्या के हिसाब से रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। इटावा मार्ग पर दो और बसों का संचालन शुरू किया गया है। कुछ मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने की योजना पर विचार चल रहा है। -संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें