फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, बच्चे सहित दो मरीजों की मौत; 44 मरीज कराए गए भर्ती

Tue, 17 Sep 2024 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिले में बुखार का कहर नहीं थम रहा है। यहां बच्चे सहित दो मरीजों की मौत हो गई। चार को हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Fever - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार तेजी के साथ पैर पसारता जा रहा है। बुखार से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल पहुंचे एक बच्चे सहित दो मरीजों ने बुखार से पीड़ित होने पर दम तोड़ दिया। चार मरीजों को हालत बिगड़ने के बाद रेफर किया गया। 44 मरीज डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराए गए।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन कक्ष में 99 और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में 87 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बुखार, डायरिया, अस्थमा और हार्ट के 44 मरीज भर्ती कराए गए।

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी अभि (5) पुत्र अवनीश को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर निवासी 90 वर्षीय जगदीश सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने मंगलवार की सुबह गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि जगदीश को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें