फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हृदयघात से दो मरीजों की मौत, सात कराए गए भर्ती

विज्ञापन
फोटो 21 जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में हृदयघात के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल की इमरजेंसी में 44 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 14 मरीजों को भर्ती कराया। दो महिलाओं की हृदयघात से मौत हो गई। तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खगरजीत नगर निवासी मंजू देवी (62) पत्नी सोवरन सिंह को शनिवार की देर शाम हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव ककरेटा निवासी श्रीदेवी (55) पत्नी रामनरेश निवासी को रविवार की दोपहर अचानक हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. राज सिंह ने बताया कि मंजू देवी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी को परिजन मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें