फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किसान पर नीलगाय ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
फोटो 13 हुकुम सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत पर जा रहे किसान पर नीलगाय ने हमला कर दिया। किसान की मौत हो गई। पुलिस किसान की मौत हार्ट अटैक से होना बता रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव उमरीहार निवासी किसान हुकुम सिंह (26) शनिवार शाम खाना खाने के बाद खेत की तरफ टहलने जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर नीलगाय ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस पर वे भागने लगे लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। परिजन ने बताया कि हुकुम शादीशुदा थे और एक छह साल का बेटा पीयूष है।
मातम में बदली शादी की खुशियां
हुकम सिंह के परिवार में उनके सगे चाचा प्रवीन उर्फ बंटू पुत्र हेतराम की बेटी की 26 नवंबर को एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के जिसुखपुर गांव से बरात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच हुकुम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


प्रथम दृश्यता मामला हार्ट अटैक से मौत का सामने आ रहा है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा। रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव
विज्ञापन

फोटो 13 हुकुम सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें