फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पैथोलॉजी और एक क्लीनिक सील

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम की नाराजगी के बाद सोमवार को सीएमओ के निर्देशन में टीमों ने नगर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की। दो पैथोलॉजी सील करने के साथ ही एक क्लीनिक सील कर दी। कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। फर्जी ढंग से क्लीनिक और नर्सिंगहोम का संचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को गलत ढंग से संचालित पैथोलॉजी और क्लीनिक पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर सोमवार को सीएमओ डाक्टर केके शर्मा के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने नगर क्षेत्र में टीम के साथ छापेमारी की। टीम कचहरी रोड पर श्यामा पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंची। वहां पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले। टीम ने पैथोलॉजी सील कर दी।

टीम इसके बाद शिवाजी पैथोलॉजी एंड एक्सरे सेंटर पर पहुंची। वहां भी टीम को अनियमितताएं मिलीं। टीम ने पैथोलॉजी सील कर दी। इसके बाद टीम आगरा रोड पर पहुंची। वहां विश्वास क्लीनिक का पंजीकरण नहीं था। क्लीनिक सील कर संचालक डाक्टर सुमित बंगाली को अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएमओ डाक्टर केेके शर्मा ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। झोलाछाप क्लीनिक का संचालन नहीं कर सकेंगे। वहीं अपंजीकृत और गलत ढंग से संचालित क्लीनिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें