फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रंजिश में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। रंजिश के चलते मोहल्ला कानून गोयान में दो पक्ष के बीच मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों पक्ष के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। पुलिस घटना के बाद स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान के रहने वाले करन सैनी व संतोष सैनी के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला, करन सैनी की तहरीर पर संतोष सैनी, शिव शंकर सैनी उर्फ गांधी, गोविंद सैनी, अनुराग सैनी और दुर्गा के खिलाफ पीटने व पथराव करने की प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रमाशंकर, करन सैनी, अंकित सैनी व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस फुटेज के जरिये हमलावरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें