फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान

Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली, कुरावली और बरनाहल थाना क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया शवों का पोस्टर्माटम कराया है। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खरपरी बंबा के समीप रात पल्सर बाइक सवार दो युवक मंदिर की दीवार से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना कुरावली क्षेत्र के बलरामपुर निवासी मेघ सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पुत्र ओमवीर सिंह साथी सरनाम सिंह पुत्र मिजाजी लाल के साथ रात 9:30 बजे पल्सर से ससुराल गांव रम्पुरा जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी तुलसीराम (48) सोमवार तड़के चचेरे भाई नवीन कुमार व एक अन्य के साथ गांव नगला जुला के समीप टहल रहे थे। तभी ट्रक ने तुलसीराम को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नवीन और अन्य साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

 थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव नवाटेढा में रविवार रात बरात से लौट रहे कार सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक कार को करीब 100 मीटर घसीटता हुआ ले गया। हादसे में रामभरोसे (50) निवासी नगला खुशाल थाना दन्नाहार की मौत हो गई। कार में बैठे गांव निवासी जिलेदार और हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात आश्रम रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से अवधनगर निवासी शिवम को आगरा रेफर किया गया। वहीं एक अन्य घायल को सैफई ले जाया गया। उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें