फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 19 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार रात और गुरुवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

एटा के गांव गठिनपुर निवासी रवींद्र (25) पुत्र सौदान सिंह साथी गांव नगला मुर्रा निवासी कमलेंद्र पुत्र बेनीराम और थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी अरविंद पुत्र सत्यराम के साथ गुरुवार को थाना एलाऊ क्षेत्र किसी काम से आया था। सुबह करीब 10 बजे जब तीनों बाइक से कुसमरा जा रहे थे तभी एलाऊ-मैनपुरी मार्ग पर पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद और कमलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दूसरा हादसा कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला के समीप हुआ। बुधवार रात को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी राजेश कुमार (55) बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को शवों को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें