फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: शौचालय के टैंक में गिरने से दो बच्चियों की मौत, पांच घंटे बाद मिले दोनों के शव

Thu, 18 Jun 2026 11:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बच्चे ने टैंक में एक बच्ची का शव उतराते देखा तो वह रोने लगा। गांव निवासी सलीम टैंक के पास पहुंचे और उन्होंने बच्ची का शव देख टैंक में छलांग लगा दी। इस बीच उनके पैर में दूसरी बच्ची का शव टकराया, जिसके बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
बच्चियों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव नगला कंचन में बृहस्पतिवार दोपहर घर के पास बने शौचालय के खुले टैंक में गिरने से दो बच्चियों की माैत हो गई। पांच घंटे बाद पानी में शवों को उतराते देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और सीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। परिजन ने मृतक बच्चियों साहिबा (6) और गुलिस्ता (5) के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार सुबह बच्चियों को दफनाया जाएगा।
विज्ञापन


नगला कंचन निवासी इम्तियाज की छह वर्षीय बेटी साहिबा और पड़ोस में रहने वाले जाकिर हुसैन की पांच वर्षीय बेटी गुलिस्ता गांव स्थित मस्जिद में गई थीं। सुबह करीब 10 बजे दोनों मस्जिद से बाहर निकलीं लेकिन घर नहीं पहुंचीं। काफी देर इंतजार के बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की मगर बच्चियों का कहीं पता नहीं लगा।

परिजन के साथ ग्रामीणों ने भी तलाश शुरू की। दोपहर करीब चार बजे एक बच्चा घर के पास बने टैंक की तरफ गया तो उसने टैंक में एक बच्ची का शव उतराते देखा। वह रोने लगा तो गांव निवासी सलीम टैंक के पास पहुंचे और उन्होंने बच्ची का शव देख टैंक में छलांग लगा दी। इस बीच उनके पैर में दूसरी बच्ची का शव टकराया, जिसके बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी औंछा चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद और तहसीलदार भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजन को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर लौट गई।

दो साल से बंद था टैंक
ग्रामीणों के अनुसार, जाकिर हुसैन ने करीब दो वर्ष पूर्व शौचालय का एक टैंक बनवाया था लेकिन उसका प्रयोग नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसे ढक दिया गया था। दो दिन पूर्व जाकिर हुसैन ने शौचालय को चालू करने के लिए उसे खोलकर साफ कर पानी भरा था।

दो बच्चियों के टैंक में डूबने की सूचना पर गांव गए थे। परिजन ने बताया दोनों की मौत टैंक में डूबने से हुई है। वहीं से शव बरामद हुए थे। परिजन ने बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। -सच्चिदानंद, सीओ कुरावली



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें