फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा...टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों पर पलटी पिकअप, दो की माैत; एक गंभीर घायल

Tue, 01 Jul 2025 08:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र और रवि पास के पानी भरे गड्ढे में जा गिरे और अनियंत्रित पिकअप भी उन पर पलट गई। रमन कुछ दूरी पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के गांव विघरई के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे वे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे और पिकअप भी उन्हीं पर पलट गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहल्ला गुलाब बाग निवासी 40 वर्षीय रवि कठेरिया और रामलीला मैदान सदर कोतवाली निवासी 45 वर्षीय महेंद्र नाई के रूप में हुई है। तीसरा घायल व्यक्ति, रवि का साढ़ू रमन है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के संबंध में बताया गया कि रवि कठेरिया अपने साढ़ू रमन और दोस्त महेंद्र नाई के साथ शिकोहाबाद जा रहे थे। रवि अपनी साली के लिए रिश्ता देखने जा रहा था। दन्नाहार क्षेत्र के गांव विघरई के पास घिरोर की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र और रवि पास के पानी भरे गड्ढे में जा गिरे और अनियंत्रित पिकअप भी उन पर पलट गई। रमन कुछ दूरी पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप को हटाने के बाद रवि और महेंद्र के शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

रवि मजदूरी तो महेंद्र नाई का करते थे काम
हादसे में जान गंवाने वाले रवि कठेरिया मूल रूप से शिकोहाबाद के रहने वाले थे और पिछले 13 साल से अपनी ससुराल गुलाब बाग में रह रहे थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। रवि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वहीं, दूसरे मृतक महेंद्र नाई शहर के रामलीला मैदान के निवासी थे। वह दन्नाहार क्षेत्र के नगला घनी में नाई का काम करते थे और खाली समय में मजदूरी कर परिवार का पेट भरते थे। महेंद्र की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों मृतकों के घरों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें