फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्लीनर की गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 7 सुभाष का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार रात पूर्व प्रधान के घर की दीवार व केबल तोड़कर भाग रहे ट्रक का पीछा करने के दौरान बाइक सवारों ने चालक और क्लीनर को गोली मार दी थी। क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चालक घायल हो गया था। चालक ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जौराई के रहने वाला ट्रक चालक कुलदीप यादव नोएडा से ट्रक में सोलर पैनल, बैटरी आदि लादकर लखनऊ जा रहे थे। उसके साथ गांव निवासी सुभाष भी था। सुभाष ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। कुलदीप ने बताया कि रविवार रात को गांव अघार से गुजर रहे थे, उनके ट्रक ने एक दीवार में टक्कर मार दी। इससे केबल का तार टूट गया था। कुलदीप व सुभाष ने नीचे उतरकर केबल को किनारे किया और भोगांव जाने वाले रास्ते पर चल दिए थे। तभी देसी शराब ठेका के सामने कुछ लोगों ने अवरोध डालकर रोक लिया। एक व्यक्ति आया और तमंचे से फायर कर दिया, गोली सुभाष के सिर में लगी और मौके पर ही मौत हो गई। एक गोली कुलदीप के हाथ में लगी थी। उसने बताया कि मोहित यादव निवासी अघार थाना एलाऊ ने गोली मारी है। अवरोध डाल कर श्यामवरन यादव निवासी अघार ने रास्ता रोका।
एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर देर रात टीमों ने हमलावरों की तलाश शुरू की। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना ट्रक की टक्कर से दीवार व केबल टूटने के बाद अंजाम दी गई थी। चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी मोहित यादव व श्यामवरन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-
पिता बनने वाला था सुभाष....
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक सुभाष के परिजन ने बताया कि सुभाष चार भाइयों में सबसे छोटा था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी शिवानी के साथ हुई थी। सुभाष की पत्नी गर्भवती है और वह जल्द ही पिता बनने वाला था। पहली बार पिता बनने की खुशी व उत्सुकता उसकी बातों में झलकती थी। परिजन घर में आने वाली खुशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन रविवार रात की घटना ने शिवानी की मांग का सिंदूर छीन लिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अघार गांव से घटनास्थल तक करीब छह सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस ने सभी के फुटेज कब्जे में लिए हैं और बारीकी से जांच कर रही है। घटनास्थल से फोरेंसिक की टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

फोटो 7 सुभाष का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें