मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में गांव नगला ऊसर के पास सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक युवक का शव फंसा देखा। पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर सर्विस की मदद से शव को बाहर निकला गया। पहचान न होने के कारण शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है।
नगला ऊसर के कुछ ग्रामीण सुबह के समय नहर के पास से गुजर रहे थे। तभी नहर में 35-40 वर्षीय युवक का शव फंसा देखा। सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाने का प्रयास किए लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद फायर सर्विस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से शव की पहचान के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।