फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चालक को झपकी आने के बाद मार्ग पर पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर गांव करपिया के सामने चालक को झपकी आने के बाद अनियंत्रित ट्रक मार्ग पर पलट गया। चालक समय रहते कूद गया, जिस वजह से उसकी जान बच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह एनएच 34 पर गांव करपिया के सामने एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। ट्रक पलटने से पहले ही चालक कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चालक गुड्डू निवासी पडुआ चौराहा थाना भोगांव ने बताया कि वह रायबरेली से ट्रक में सीमेंट लाद कर अलीगढ़ जा रहा था। झपकी आने की वजह से हादसा हो गया। पलटे हुए ट्रक को बाहर निकलवाने के मौके पर क्रेन मंगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें