फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटते ही पलट गया ट्रक, देखते ही देखते लगी भीषण आग; चालक घायल

Tue, 27 Oct 2026 04:41 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह टायर फटने से सरसों के तेल की बोतलों से भरा ट्रक पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में चालक अरशद घायल हो गया, जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक सरसों के तेल की भरी बोतलें लादकर राजस्थान के अलवर से बिहार जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 83 के पास ट्रक का अगला टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे में चालक अरशद निवासी अलवर राजस्थान घायल हो गया। सीओ अजय सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर थमी वाहनों की रफ्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आग लगने के बाद गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहां से गुजरने वाले वाहनों को पुलिस ने आग से बचाव कराते हुए निकाला। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि चालक को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें