फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी को तरसे लोग, हैंडपंपों पर लाइन

Mon, 30 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की ज्यादातर आबादी आज भी पीने के पानी के लिए तरस रही है। कई क्षेत्रों में पालिका की जलापूर्ति नहीं पहुंच रही है। इसके चलते लोग हैंडपंपों पर आश्रित हैं। वहीं शहर में करीब 11 सौ हैंडपंप लगवाए गए हैं। इनमें से 10 हैंडपंप रीबोर होने को हैं। वहीं 23 नलकूपों में से एक खराब चल रहा है।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई के लिए पालिका के 23 नलकूप लगे हैं, लेकिन बिजली के लो-वोल्टेज के चलते नलकूप चल नहीं पा रहे हैं। इस कारण कई क्षेत्रों में पालिका के नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं मोहल्ला किला बजरिया, महमूदनगर छपट्टी, लोहाई, करहल रोड में तीन दिन से पानी नहीं आया है। इसके चलते स्थानीय निवासी परेशान नजर आए। 
महमूदनगर निवासी मुस्तफा ने बताया कि तीन दिन से नलों में पानी नहीं आया है। इसके चलते गली में हैंडपंप से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। वहीं हैंडपंप पर भी सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। पानी न आने के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में है पानी का संकट
मोहल्ला किला के पीछे, देवी रोड, गोला बाजार, चौथियाना, भरतवाल, करहल रोड, अग्रवाल, सौतियाना में पानी का संकट है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि इन मोहल्लों में पानी के संकट को देखते हुए जेनरेटर की व्यवस्था कर रखी है। यदि बिजली नहीं होगी तो जेनरेटर से पानी दिया जाएगा।  
 
मोहल्ले में दो माह से नहीं आया पानी, प्रदर्शन
मैनपुरी। नगर के कंस मैदान के पीछे स्थित मोहल्ला गुलाबबाग और मिश्राना में दो माह से पालिका ने जलापूर्ति नहीं दी, तो मोहल्ले में लगा सरकारी हैंडपंप भी 20 दिन से खराब पड़ा है। इआक्रोशित लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर पालिका से जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मनीश, चंदन, कुंवरपाल, रवी, रजनी, दुर्गादेवी, सुखरानी, सकुंतला देवी, मुन्नी देवी, नन्नी देवी, लालू आदि रहे।  

गर्मी में पानी की कमी न हो इसके लिए पालिका ने व्यवस्था की है। वहीं लो वोल्टेज के कारण भी कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है। सुबह-शाम दो-दो घंटे पानी की सप्लाई की जा रही है। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी का संकट है। वहां के लिए छह टैंकर की व्यवस्था कर रखी है। जहां से डिमांड आती है वहां तुरंत पानी का टैंकर भेज दिया जाता है। 
विज्ञापन

साधना गुप्ता, पालिकाध्यक्ष, मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें