फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मैनपुरी में भी मॉल संस्कृति

Mon, 30 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
एलांते मॉल, चंडीगढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब जिले में भी मॉल संस्कृति का पदार्पण हो गया है। सोमवार को ईशन नदी तिराहे के पास बने पहले मॉल का सांसद तेज प्रताप यादव ने उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि यह मॉल जिले में विकास की एक नई इबारत की शुरूआत करेगा। उन्होंने कहा कि अब मैनपुरी भी उन शहरों में शुमार हो गया है, जहां पर माल संस्कृति की शुरूआत हो चुकी है। मॉल के संचालक सतीश यादव ने कहा कि अभी तक लोगों को मॉल में खरीदारी का आनंद उठाने के लिए आगरा और इटावा जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें यह अनुभव शहर में ही प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम लोकेश एम, एएसपी दिगंबर कुशवाह, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें