फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तीन दिन से बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Tue, 16 Dec 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। नगर में पिछले तीन दिनों से जारी बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर सुबह के समय बिजली न आने से स्कूली छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी नगर में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह तड़के बिजली चली जाती है, जो कभी दोपहर 11 बजे, कभी 12 बजे तो कभी 1 बजे के आसपास आती है। इससे सुबह स्कूल जाने वाले छात्र और ड्यूटी पर जाने वाले लोग खासे परेशान हैं। बिजली न होने के कारण न तो हीटर चल पा रहे हैं और न ही पानी गर्म हो पा रहा है, जिससे सर्दियों में नहाने तक की दिक्कत हो रही है।
मोहल्ला महाजनान निवासी रामकिशन गुप्ता ने बताया कि कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच बिजली गुल रहने से सुबह का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को ताजा पानी तक नहीं मिल पा रहा है और दिनचर्या प्रभावित हो गई है। नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि सर्दी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन




ओटीएस योजना में आई तेजी, नौ लाख वसूले
किशनी। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना फायदेमंद साबित हो रही है। नगर से जुड़े बिजली घर के कर्मचारियों ने बकाया जमा कराने में पूरी ताकत झोंक रखी है। एसडीओ शेर सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता उत्साह दिखा रहे हैं। किशनी नगर, कुसमरा और चौराईपुर सब स्टेशन पर 118 लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया। नौ लाख 43 हजार रुपये जमा कराए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गदनपुर, कमलपुर, बटपरू, दादीपुर, दिवनपुर साहिनी और कुसमरा के पालीवाल मोहल्ला में कैंप लगाकर बकाया जमा कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से ओटीएस योजना का लाभ लेकर बकाया जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें