फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के जरिए चुनाव में जीतने का आह्वान

Fri, 19 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के जरिए चुनाव में जीतने का आह्वान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने शुक्रवार को भी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाकर 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने की अपील की।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक अशोक चौहान के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा ग्वालटोली, अभई, अंजनी, अडूपुर, नवादा, नगरिया, धारऊ, नगला मूले होती हुई मधाऊ पहुंची। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवओंकार नाथ पचौरी, अजयपाल सिंह, संजय चौहान, सुरेंद्र यादव, अहिवरन सिंह राजपूत, अरविंद राजपूत, रामविलास, सतेंद्र शाक्य, मनोज शाक्य, संजय टायसन, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
भोगांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। हिमायूंपुर के शहीद सुरेंद्र सिंह की मां को गांव पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा प्रदेश में 2017 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की ही सरकार बनेगी। यात्रा हिमायूंपुर से आलीपुर खेड़ा, रकरी, फर्दपुर, छाछा पहुंची। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, कलक्टर सिंह राजपूत, ममता राजपूत, अनुराग पांडेय, केडी वर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, सौरभ दुबे, राजीव पांडेय, राहुल राठौर, सौरभ दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बेवर में सकत बेवर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा दहेड़, किशनपुर गढ़िया, करुआमई, नगरिया, हजारा, अमरपुर, दोहरा, मानपुर हरी, कुशलपुर से बनकिया पहुंची। इस मौके पर भइयालाल गुप्ता, अमन पांडेय, सुमित सिकरवार, प्रशांत दुबे, पंकज सिंह, अंकुर सिंह, इशांत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें