आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को सोमवार को पूरे जिले में शोक सभाएं आयोजित की गई। शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पुतले फूंककर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग केंद्र सरकार से की गई।
स्टेशन रोड स्थित चाणक्य एसीएल में छात्र-छात्राओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग सरकार से की। इस दौरान राजपाल चौहान, अवधेश, गौरव, जितेंद्र, जतिन, रजत, अंकित, दीक्षा आदि मौजूद रहे। शाह तालीमिया सेवा समिति ने आगरा रोड पर शोक सभा कर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसमें नूर मोहम्मद टाटा, फीरोज मंसूरी, इसरार अली, जाहिद शाह, इजहार हुसैन, अबरार खान, रोहित सक्सेना मौजूद थे। लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में हुई श्रद्धांजलि सभा में डाक्टर राकेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता मौजूद थे।
कुसमरा में भाजपाइयों तथा पूर्व सैनिकों ने मां सरस्वती ज्ञान मंदिर के बाहर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल पुतला फूंका। ताले सिंह, मलिखान सिंह, किशनपाल, वारेलाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अलवी, शेखर चैाहान, अनूप पांडेय, गुंजन कुशवाह, ऋषभ कौशल, प्रंजुल शुक्ला, शीतल पांडेय ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बेवर में सुभाष पार्क से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कैंडल मार्च में अनुराग गुप्ता लाल बेटा, प्रदीप प्रताप सिंह, राज त्रिपाठी, श्याम, सर्वेश धारिया, अरमान अली आदि मौजूद थे। भोगांव में नगर व्यापार मंडल की बैठक में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में नितिन उमेश, शिवशंकर वर्मा, सुरजीत राजपूत, अरविंद शाक्य, शैलेश सक्सेना, जोगराज सिंह शाक्य, वीरू जैन, सौरभ वर्मा, अतुुल वर्मा, अभिषेक रंजन मौजूद थे। तहसील अभिभाषक परिषद की बैठक में राजबहादुर सिंह चौहान, राजेश यादव, आमोद दुबे, कौशलेंद्र सिंह, जयकुमार दुबे, अशोक चौहान, सनोज शुक्ला, तेजसिंह वर्मा, अनार सिंह, अनिल चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
कुरावली में हिंदू युवा वाहिनी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, बंदे मातरम, भारत माता की जय, आईएसआई मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, अजय कुशवाहा, ब्रजेश जादौन, राहुल राठौर, बिनोद शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा उर्फ धम्मा, कुलदीप राठौर, अमित पांडे, चंदन भदौरिया, रामसिंह वर्मा, मोहित भदौरिया, बोबी यादव, सन्नी वर्मा, रंजीत सैनी मौजूद थे।