फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अंडर-25 महिला खिलाड़ियों के ट्रायल 23 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय की ओर से अंडर-25 महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग जनपदों में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जनपदीय चयन ट्रायल 23 जुलाई से शुरू होंगे। जिला खेल कार्यालय ने ट्रायल कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी ट्रायल पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि हैंडबॉल के ट्रायल 23 जुलाई, जिम्नास्टिक के 31 जुलाई, वालीबॉल के छह अगस्त और हॉकी के ट्रायल 17 अगस्त को आयोजित होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं विभिन्न जनपदों में कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में जिले की पात्र महिला खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले और मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें