फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सीनियर पुरुष वॉलीबाल टीम के लिए 23 को होंगे ट्रायल

Sat, 17 Oct 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 28 से 31 अक्तूबर तक बस्ती में प्रदेशीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के तहत जनपदीय ट्रायल 23 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि आगरा मंडल की सीनियर पुरुष वॉलीबाल टीम के चयन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनपदीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 24 अक्तूबर को दोपहर दो बजे आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगरा मंडल की टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें