फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिन-रात मशीन चलाकर ट्रांसपोर्ट नगर के कूड़े का होगा निस्तारण

Mon, 01 Jun 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 32 ट्रांसपोर्ट नगर में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के मोहल्ले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां कूड़ा निस्तारण केंद्र पर सुलग रहे कूड़े के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए हैं। खबर का संज्ञान लेने के बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचे। यहां स्थिति को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। हाल ही में यहां स्थापित कराए गए मैटेरियल रिकवरी फैसलिटी केंद्र (एमआरएफ) को शुरू कराने के साथ ही दिन रात मशीनें चलाकर कूड़ा निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन




सोमवार को धुएं से 4000 लोगों की सांसों पर संकट, जिम्मेदार अधिकारियों ने साधा मौन शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई। खबर का संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी सोमवार की शाम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर पहुंचे। यहां चारों तरफ कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण केंद्र पर धुएं एवं आग की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी व्यवस्था की जाए। कार्यदायी संस्था को पर्याप्त संख्या में श्रमिक एवं संसाधन उपलब्ध कराते हुए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने की व्यवस्था की जाए।
डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि कूड़ा निस्तारण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाई जाए। नगर पालिका की ओर से एक जिम्मेदार अधिकारी अथवा प्रबंधक को नामित किया जाए जो प्रतिदिन कार्य की प्रगति, प्राप्त उत्पादों की मात्रा तथा उनके निस्तारण एवं विक्रय की जानकारी का सत्यापन करे। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश ओर अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन




नगर पालिका की आय बढ़ाने पर भी दिया जाए ध्यान
डीएम ने निर्देश दिए कि ट्रॉमेल मशीन का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। कूड़े का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक प्रथक्करण सुनिश्चित किया जाए। जैविक सामग्री से तैयार होने वाली कंपोस्ट खाद एवं बायोफर्टिलाइजर के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाए। तैयार खाद की पैकिंग कर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे नगर पालिका की आय में वृद्धि हो सके साथ ही यदि आवश्यक हो तो आसपास के किसानों को भी यह खाद उपलब्ध कराई जाए जिससे कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिले।
विज्ञापन

फोटो 32 ट्रांसपोर्ट नगर में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें