फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: निजी अस्पताल में गर्भवती से अभद्रता, पीटने का आरोप

Mon, 01 Jun 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद गर्भवती महिला ने चिकित्सक व स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें अस्पताल में पीटा गया और पति से भी हाथापाई की गई है। पुलिस पीड़िता को साथ ले गई वहां तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी पूजा ने बताया कि उनके पेट में दर्द था जिसका इलाज कराने के लिए वह कचहरी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम आई थीं। वह ढाई महीने की गर्भवती हैं। चिकित्सक ने उन्हें देखा और कोई दवा नहीं लिखी तो उन्होंने फीस वापस करने के लिए कहा इसी बात पर चिकित्सक भड़क गया। जब आराम से बात करने के लिए कहा तो पूरे स्टाफ ने उन्हें घेर लिया। इस बीच चिकित्सक की मां जो खुद एक चिकित्सक हैं।
उन्होंने आकर पीटना शुरू कर दिया। जब वीडियो बनाने का प्रयास किया तो फोन छीन लिया गया। पूजा ने पति के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। बताया मौके पर आई पुलिस को कमरे का सीसीटीवी भी नहीं दिखाया। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें