मैनपुरी। भोगांव तहसील परिसर में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। लेकिन ट्रांसफार्मर खुले में रखे होने के कारण हादसे की वजह बन सकता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोगों को तहसील परिसर में आना-जाना रहता है। विद्युत निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के पीछे विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसमें से खुले हुए तार और और केबल लटक रही हैं। कई बार बारिश के दिनों में ट्रांसफार्मर और केबल में करंट आने की भी समस्या सामने आई है। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार कार्यालय में आने वाले तहसील कर्मी और आम लोगों को भी ट्रांसफार्मर के पास से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों से ट्रांसफार्मर से बड़ा हादसा होने की आशंका है।