मैनपुरी। जनपद में 4 वर्ष पूरे करने वाले एसडीएम के रविवार देर रात को तबादले कर दिए गए जिसमें 6 तहसीलों में तैनात 5 एसडीएम और 4 अतिरिक्त एसडीएम के तबादले की सूची जारी की गई।
रविवार देर रात एसडीएम घिरोर अंजली सिंह को एसडीएम ललितपुर, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, एसडीएम सुप्रिया गुप्ता को कानपुर देहात भेजा गया है। एसडीएम ध्रुव शुक्ला को गाजीपुर भेजा है। एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा को बरेली का एसडीएम बनाया है। अतिरिक्त एसडीएम प्रसून कश्यप को चित्रकूट, एसडीएम संध्या शर्मा को शाहजहांपुर, एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी को संभल, एसडीएम कुरावली शिवनरेश को हरदोई भेजा गया है।
इसके अलावा कन्नौज की एसडीएम नवनीता राय को कन्नौज से मैनपुरी, अयोध्या के एसडीएम अशोक कुमार सैनी को अयोध्या से मैनपुरी और गोरखपुर के एसडीएम प्रदीप कुमार को गोरखपुर से मैनपुरी भेजा गया है। अरविंद कुमार सिंह नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मैनपुरी, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी रायबरेली से मैनपुरी, श्याम प्रताप सिंह आजमगढ़ से मैनपुरी, पीयूष कुमार जायसवाल श्रावस्ती से मैनपुरी और विकल्प फिरोजाबाद से मैनपुरी भेजे गए हैं।