फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बैंकों की हड़ताल से 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों में कामकाज ठप रहने से करीब 400 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। भांवत चौराहा स्थित केनरा बैंक के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) का विरोध किया और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। ग्राहकों और कारोबारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संगठन एवं उत्तराखंड इकाई के उपाध्यक्ष शशांक पांडेय ने कहा कि वेतन और सेवा शर्तों से जुड़े मामलों में कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कर्मचारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से पीएलआई स्कीम को लेकर कर्मचारियों की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। पांच दिवसीय बैंकिंग की लंबित मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। इसके तहत 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल की जाएगी।

इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान आलोक राज, अनिरुद्ध भदौरिया, प्रियंक तिवारी, जुगेंद्र सिंह, नवनीत गौतम, सुमित कुमार, आकाश मिश्रा, सुशील, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्राहकों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

ग्राहक अजय ने बताया कि बैंक में जरूरी लेनदेन के लिए आए थे लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। वहीं ग्राहक रिंकू ने कहा कि बैंक बंद होने की जानकारी पहले मिल जाती तो आने-जाने में समय और परेशानी नहीं होती।

कारोबारियों प्रभावित हुआ काम

कारोबारी सुरेशचंद्र बंसल बीनू ने कहा कि कारोबार में रोज बैंक के माध्यम से भुगतान और धनराशि का लेनदेन होता है। हड़ताल के कारण भुगतान आगे नहीं बढ़ सके, जिसका असर व्यापार पर पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें