फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 27 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मधन के समीप गुरुवार दोपहर भूसा लादकर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारी और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटा बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव मानपुर निवासी जयाप्रदा पुत्री रामऔतार गुरुवार भाइयों के साथ खेत से भूसा लेने गई थी। दोपहर करीब एक बजे वह ट्रैक्टर पर भूसा लादकर घर वापस लौट रही थी। ट्रैक्टर जब गांव मधन के समीप बंबा पर पहुंचा तभी पड़रिया चौराहा की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर खंदी में जा गिरा। ट्राली के नीचे दबकर जयाप्रदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक पृथ्वीराज, भाई देवेंद्र और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चालक की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। उधर, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह और सीओ कुरावली शमशेर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मगर ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं थे। एएसपी शिष्यपाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटा बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला। पुलिस घटना को अंजाम देकर भागे ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
औंछा। गांव मधन के समीप हुए हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटा तक वाहन जहां के तहां फंसे रहे। जाम में फंसकर यात्रियाें को तेज धूप और गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर वहां स्पीड ब्रेकर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें