फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार जीजा-साले को कार ने कुचला, दो मौतों से परिजनों में मचा कोहराम; शादी से लौट रहे थे

Tue, 21 Apr 2026 01:39 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में इको कार ने बाइक सवार जीजा-साला को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों फर्रुखाबाद से शादी समारोह से लौट रहे थे, हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में मंगलवार सुबह काली नदी के पास बाइक सवारों को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जनपद फर्रुखाबाद से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

 

थाना किशनी क्षेत्र के गांव ऊंचा इस्लामाबाद निवासी 28 वर्षीय विपिन कुमार सोमवार को अपने मामा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए जनपद फर्रुखाबाद गए थे। उनके साथ साला 25 वर्षीय राजू कश्यप निवासी प्रेम नगर कुसमरा भी था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी थाना बेवर क्षेत्र में काली नदी के पास सुबह करीब चार बजे कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में जीजा-साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना बेवर पुलिस ने शव मोर्चरी भेजे। हादसे में जीजा-साले की मौत के बाद दोनों घरों में मातम छाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें