फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले बुझ गया घर का इकलाैता चिराग: बाइकों की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मच गई चीखपुकार

Sat, 07 Nov 2026 04:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दाैरान युवक की माैत हो गई। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलाैता बेटा था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी 18 वर्षीय अंशुल यादव पुत्र सुखवीर सिंह अपने बुआ के लड़के विजय के साथ शुक्रवार शाम छह बजे घर जा रहा था। महोलिया गांव के सामने उसकी सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गयी। टक्कर से अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए।

हालत गंभीर होने पर परिजन उसको इटावा में निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया। सैफई में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर में अंशुल के शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता की भी दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक अविवाहित था और इंटरमीडिएट का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें