उपचार के लिए ले जाते समय अनिमाका ने तोड़ा दम
अनामिका को उपचार के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो हो गई। वहीं रामप्रवेश का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को उत्प्रेक्षा और अनामिका का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव अगरापुर पहुंचा। शव को देखते ही परिवार मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल मे दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
इस वजह से हुआ हादसा
गांव के लोगों ने बताया कि जहां पर घटना हुई वहां सड़क पर एक ओर मक्का सूख रही थी, जिससे मार्ग सकरा हो गया था। इस वजह से बाइक सवार तेज रफ़्तार डंपर से खुद को बचा नहीं पाया।