फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आवासीय विद्यालय में छात्राएं बीमार...रात में छोले-भटूरे खाने के बाद हुआ पेट में दर्द, 28 अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 Jul 2025 10:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के आवासीय विद्यालय में 20 छात्राओं की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। रात में खाना खाने के बाद छात्राएं सोने चली गईं, लेकिन कुछ देर बाद ही पेट दर्द की शिकायत की। 28 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की 28 छात्राएं बुधवार को फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। छात्राओं को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में भर्ती कराया गया। उनका देर रात तक इलाज जारी रहा।
विज्ञापन


किशनपुर गढ़िया गांव में संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 164 छात्राएं पंजीकृत हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वयं सहायता समूह द्वारा विद्यालय में भोजन बनवाया जाता है। बुधवार शाम छोले भटूरे थे। 

 
विज्ञापन

खाना खाने के बाद सभी छात्राएं सोने चली गईं। रात करीब 9 बजे अचानक लगभग करीब 20 छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की। प्रिंसिपल रागिनी पाल तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी बेवर पहुंची। प्रिंसिपल ने बताया कि छात्राओं की तबीयत में उपचार के बाद सुधार है।

इनकी बिगड़ी तबीयत
कक्षा 6 की सौम्या, कनक, शोभा, पूनम, तारा, पलक, अमृता, अंशिका, अनुष्का, माही, किंजल, सेजल, तान्या, सौम्या; कक्षा 7 की मुस्कान, लकी, प्रांसी, अनामिका और कक्षा 8 की मधु, अंशिका सहित कई अन्य छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


ये भी पढ़ें-UP: 'कयामत आएगी तो जन्नत नसीब..', धर्मांतरण गैंग का घिनाैना सच, निकाह करने के बाद युवक इसलिए नहीं बनाते संबंध

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें