फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Tue, 20 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार देर शाम आईजी आगरा जोन ने व्यापारियों की बैठक ली। इसमें व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की बात कही। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा देना पुलिस की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

आईजी आगरा जोन सुजीत पांडेय ने नगर के संभ्रांत लोगों और व्यापारियों की बैठक में उन्हें भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए हर पल पुलिस का सहयोग मिलने की बात कही। लूट की वारदातों पर फाइनेंस कंपनी के लोगों से काम कर रहे लोगों का वेरीफिकेशन कराने आदि जानकारियां रखने की बात कही। 
उन्होंने घिरोर में दो युवकों की हत्या के मामले में फरार दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने के निर्देश दिए ऐसा न होने पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाए जाने की बात कही। 
विज्ञापन

व्यापारियों से कहा अगर किसी भी समय उन्हें पुलिस की सहायता की जरूरत हो तो वह पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। एसपी से कहा कि हर छोटी घटना पर पुलिस सतर्क रहे। इस मौके पर एसपी देवरंजन वर्मा समेत अन्य अधिकारी और व्यापारी मौजूद थे।  

बंदी को शिफ्ट कराओ दूसरी जेल
मैनपुरी। घिरोर में व्यापारी पर फायरिंग के मामले में जेल से चौथ वसूली की मांग का मामला सामने आने के बाद उन्होंने बंदी जीतू यादव को दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने के निर्देश एसपी देवरंजन वर्मा को दिए। दो दिनों में मामले की रिपोर्ट देने की बात कही। भरोसा दिलाया कि एक महीने के अंदर बंदी को दूसरी जेल में भेजा जाएगा। मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। तत्काल पीड़ित व्यापारी को सुरक्षा दिए जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें