फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद्य सैंपल के नाम व्यापारी का न हो शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला सभागार में बुधवार डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि खाद्य नमूने संग्रहित करने के नाम पर किसी व्यापारी का शोषण न हो।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि विभाग का लक्ष्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं बल्कि आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। उन्होंने असुरक्षित, मिलावटी या मानक-विहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने को कहा। मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा को केवल निरीक्षण तक सीमित न रखकर व्यापारियों से संवाद स्थापित करने को कहा। सहायक आयुक्त खाद्य श्वेता सैनी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 374 निरीक्षण हुए, जिनमें 36 नमूने अद्योमानक और 18 असुरक्षित पाए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें