फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले में गूंजेंगे आजादी के तराने

Sun, 14 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस की 70वीं वर्षगांठ जिलेभर में सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाई जाएगी। जहां प्रशासनिक स्तर पर कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं, वहीं जिले के आम लोग भी आवासों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारियों में जुटे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के खादी आश्रमों पर राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी की गई।
विज्ञापन


आजादी की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खादी आश्रमों पर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज खरीदे। सदर बाजार स्थित खादी आश्रम पर पूरे दिन राष्ट्रीय ध्वज खरीदने वालों की भीड़भाड़ लगी रही। उधर प्रशासन ने भी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
डीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे नगर पालिका के शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद डीआईओएस और बीएसए के संयोजकत्व में समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 8:30 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ बजे सरकारी और गैर सरकारी स्थलों पर शहीदों के नाम पौधरोपण किया जाएगा। 9:30 बजे पुलिस परेड एवं विभिन्न विभागों की झांकियों के साथ राजकीय पुस्तकालय से मार्च पास्ट का आयोजन होगा। मार्च पास्ट नगर पालिका के शहीद पार्क पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो जाएगा। विभिन्न विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। पांच बजे से नगर पालिका हाल में राष्ट्रीयता एकता पर विचार गोष्ठी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें