फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना कर नागों को पिलाया दूध

Sun, 07 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
नाग पंचमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नाग पंचमी का त्योहार जिले में श्रद्धाभाव से मनाया गया। घर-घर में नाग देवता को दूध पिलाया गया। महिलाओं ने दीवारों पर नाग बनाकर पूजा-अर्चना की और घरों में पकवान बनाए।  
विज्ञापन


नाग पंचमी होने के कारण ही सुबह से गली-मोहल्लों में बीन की आवाज सुनाई दे रही थी। लोगों ने नाग देवता को दूध पिलाया और सपेरों को दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों से मिट्टी खोदकर घर लाया गया। जिसमें भुजरियों की बुवाई करके त्योहार की रस्म अदायगी की। बुजुर्ग कैलाशो देवी ने बताया कि नाग पंचमी रक्षाबंधन पर्व का एक हिस्सा है, आज के दिन बोई गई भुजरिया रक्षाबंधन तक बड़ी हो जाती हैं। रक्षाबंधन वाले दिन इन्हें ले जाकर तालाब में सिरा दिया जाता है। बाद में आपस में इसका आदान-प्रदान करते हैं। जिसे आपस में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
किशनी में लालो बंजारिन की मजार पर पूरे दिन नेजा और झंडे चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। मान्यता है कि सांप काटे व्यक्ति को यहां लाने से वो ठीक हो जाता है। वर्ष भर में जो लोग ठीक हुए वह परिवारीजनों के साथ आए और नाग पंचमी पर मजार पर झंडे और नेजे चढ़ाए। श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए मजार पर पहुंचे। देर शाम तक नेजे-झंडे चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। वहीं किशनी चौराहे पर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां सांप काटे लोगों का झाड़फूंक कर उपचार होता है।  
विज्ञापन

करहल-भोगांव में नाग पंचमी का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घर के दरवाजों पर नागों के चित्र बनाकर उनका पूजन किया। नाग देवता के प्रतीक के रुप में पेड़ों की जड़ों पर फूल और दूध चढ़ाकर पूजा की। लोग स्मृति स्वरुप वहां से कुछ मिट्टी खोदकर लाए। जिसका उन्होंने अपने घरों के कोनों में छिड़काव किया। महिलाओं ने घर के दरवाजे पर नाग देवता का चित्र बनाकर पकवान से पूजा की। बेवर, कुरावली, घिरोर आदि कस्बों और ग्रामीण अंचलों में भी नाग पंचमी मनाई गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें