फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और हमलों के विरोध में अधिवक्ता रहे कार्य से विरत

Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हत्या और हमलों के विरोध में अधिवक्ता रहे कार्य से विरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता शनिवार को कार्य से विरत रहे। यह हड़ताल प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले और हत्याओं के संबंध में की गई। मैनपुरी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम लोकेश एम को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को राज्य विधिक परिषद के आह्वान पर जिला के अधिवक्ता एक दिन कार्य से विरत रहे। इस दौरान मैनपुरी बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। मैनपुरी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उनकी हत्या की जा रही है इसके विरोध में सभी अधिवक्ता एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। सचिव सौरभ यादव ने कहा कि जिन अधिवक्तों की हत्या हुई है उनके परिवारीजनों को मुआवजा दिया जाए, साथ ही अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

ज्ञापन देेने वालों में संतोष यादव, रोहित यादव, युवराज सिंह आदि शामिल थे। वहीं जिला बार एसोसिएशन कलक्ट्रेट ने भी कार्य बहिष्कार का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें