फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख ठगे, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की

Tue, 09 May 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक युवक ने एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Mainpuri News: नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर कन्नौज के रहने वाले युवक से 36 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


कन्नौज के पूर्वा गांव निवासी राहुल सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात किशनी थाना क्षेत्र के गांव बुढौली निवासी एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह एयरफोर्स में नौकरी कर रहा है। उसकी अच्छी पकड़ है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा। 

पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करने लगा

नौकरी लगवाने का झांसा देकर 9.50 लाख रुपया कैश व 26 लाख रुपए खाते में लिए। रुपये लेने के बाद भी जब काफी समय तक नौकरी नहीं लगी तो जानकारी की। युवक आजकल कहकर टालने लगा। समय निकलने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो टालमटोल करने लगा। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें