फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कुसमरा में सील किए गए तीन अवैध क्लीनिक

Wed, 26 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 42 कुसमरा में एक क्लीनिक को सील करने के बाद मौजूद डॉ. आशुतोष कुमार। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर नोडल अधिकारी झोलाछाप डाॅ. आशुतोष कुमार अवैध क्लीनिकों को बंद करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को कस्बा कुसमरा में कार्रवाई के दौरान तीन क्लीनिकों के संचालक जरूरी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें सील करते हुए नोटिस चस्पा कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बुघवार को कस्बा कुसमरा पहुंचे। यहां कस्बा के श्रीराम क्लीनिक, डॉ. संजय क्लीनिक और डॉ. वीके शाक्य क्लीनिक का संचालक पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित तीनों क्लीनिकों को सील करते हुए नोटिस चस्पा किया है। संचालकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी क्लीनिकों का संचालन न किया जाए। पकड़े जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें