फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 32 वर्ष बाद मिली गुनाहों की सजा... तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास; गवाह बने मुख्य आधार

Tue, 06 Aug 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में 32 वर्ष बाद दोषियों को गुनाहों की सजा मिली। जानलेवा हमले के दोषी तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। गवाह मुख्य आधार बने। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 32 साल पहले तीन सगे भाइयों ने युवक पर जानलेवा हमला किया था। मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई। स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट मीता सिंह ने तीनों भाइयों को आजीवन करावास की सजा सुनाई। साथ ही 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सजा सुनाने के बाद तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला मांझ की है। गांव में 19 फरवरी 1992 की शाम को गांव के नन्हू तथा उनके पुत्र अमर सिंह को गांव के लोगों ने फायरिंग करके घायल कर दिया था। घायल नन्हू के पुत्र राजबहादुर ने गांव के तीन सगे भाई मुकेश उर्फ बबलू, अवधेश, उमेश उर्फ गुल्लू के खिलाफ दर्ज कराई। 

Trending Videos

पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद तीनों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट मीतासिंह के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, घायलों सहित गवाहों ने तीनों भाइयों के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। 
 
विज्ञापन

गवाही के आधार पर तीनों को जानलेवा हमला करने का दोषी पाया गया। जानलेवा हमला करने वाले तीन सगे भाइयों मुकेश उर्फ बबलू, अबधेश, उमेश उर्फ गुल्लू को स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट मीता सिंह ने आजीवन करावास की सजा सुनाई है। उन पर 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें