घायलों की मानें तो डीसीएम का चालक गाड़ी बहुत ही तेज चला रहा था। शिवसिंहपुर मार्ग पर जब वह लोग गांव के पास पहुंचे तो उस से धीमे चलने की बात भी कही लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी। तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिए। शव जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
यह हुए घायल
जिला अस्पताल से गंभीर घायल प्रहलाद सिंह, महेश चंद्र, विश्वनाथ निवासी हरिसिंहपुर और विद्याराम निवासी हलपुरा को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिए।
आठ दिन में तीन सड़क हादसे
आठ दिन में तीन सड़क हादसे हो चुके हैं। इससे पूर्व शुक्रवार रात को कोतवाली क्षेत्र में हादसा हुआ था। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ये श्रद्धालु भी शीतला देवी मंदिर पर चढ़ा कर लौट रहे थे। चार अप्रैल की रात को औंछा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई थी।