फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी आस नहीं मिला अवकाश

Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
Police
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को 10 दिन में एक अवकाश देने की घोषणा की थी। लेकिन सीएम की घोषणा का पालन नहीं हो रहा है। वहीं अधिकारी जिले में पर्याप्त पुलिस बल न होने की बात कहकर आदेश पर विवशता जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को 10 दिन में एक दिन अवकाश मिलने की आस टूटती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ समय पूर्व अवकाश की घोषणा की थी। मगर जिले में पर्याप्त पुलिसबल न होने से आदेश प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं। रिटायर्ड डीआईजी सतीश चंद्र यादव का कहना है कि पुलिसकर्मी 24 घंटे की ड्यूटी करते हैं। समय से छुट्टी न मिलने से जहां दिनचर्या प्रभावित होती है वहीं परिवार से दूरी उनके बर्ताव पर असर डालती है। कई-कई दिन तक छुट्टी न दिए जाने से मानसिक तौर पर भी परेशान रहते हैं। रिटायर्ड डीआईजी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस विभाग में छुट्टी के लिए हमेशा से ही मारामारी रहती है। ऐसे में छोटी सी आस भी पुलिसकर्मियों को बेहद राहत देने का काम करती है। उन्हें भी घर परिवार के साथ समय बिताने के लिए अवकाश मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री के आदेश कई अन्य जिलों में प्रभावी हो चुके हैं मगर यहां तादाद से कम पुलिसकर्मी आदेश पालन में बाधक बन रहे हैं।

जिले में पर्याप्त पुलिस बल नहीं है ऐसे में अवकाश की प्रक्रिया अमल में नहीं लाई जा सकी है। स्थिति के बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। आगे जो भी आदेश प्राप्त होंगे अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 देवरंजन वर्मा,  एसपी मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें