फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: त्योहार पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, नहीं होगी परेशानी

Fri, 27 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से आगामी त्योहार और गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए तैयारियां की जा रही है। बृहस्पतिवार को निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने एक्सईएन, एसडीओ, एई मीटर, एई स्टोर, एई वर्कशॉप और जेई को पत्र जारी कर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसई ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रमुख मार्गों और स्थलों पर लटके ढीले तारों को दुरुस्त कराया जाए। निरीक्षण कर जर्जर और क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की मरम्मत कराई जाए या बदलवाया जाए। सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के सुचारू संचालन की व्यवस्था कराने के साथ सुरक्षा के लिए उसके आसपास बेरीकेडिंग कराया जाना आवश्यक है।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रात्रि के समय प्रमुख स्थलों पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो, इसके लिए संपूर्ण विद्युत प्रणाली का परीक्षण कर फॉल्ट में सुधार कराया जाए। लोकल फाल्ट को तत्काल ठीक कराने के लिए व्यवस्थाएं की जाएं। खंड स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्यरत रहे, सक्षम अधिकारियों की ड्यूटी रोस्टरवाइज लगाई जाए।
विज्ञापन




1912 की शिकायत का तत्काल कराएं समाधान
अधीक्षण अभियंता ने पत्र के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि टोल फ्री नंबर 1912 पर विशेष सजगता रखी जाए। प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान कराकर उपभोक्ता को राहत दी जाए। इसके अलावा किसी कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी संयोजन की मांग होती है तो उसे नियमानुसार अविलंब प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें