फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे सपनों में आई मां रानी पर खूब थिरके भक्त

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
देवी जागरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के आजाद हिंद इंटर कालेज में देवी जागरण का आयोजन किया गया। साथ में श्रद्धालु माता रानी के गीतों पर रातभर भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव ने किया। 
विज्ञापन

गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। भजन गायक प्रकाश जयपुरिया ने भजनों से भक्तगणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मातारानी का आह्वान करते हुए झोली भर दे, प्यार कर ले, भक्तों की पुकार सुन ले, मेरे सपनों में आई मां रानी आदि भजन सुनाए। दिल्ली की भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत इस कार्यक्रम में गायक कलाकार पूनम, बबली, विनोद, अनिल आदि ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, शेर पर सवार मेरी मां... आदि अनेक देवी गीत सुनाकर सभी को भक्ति रस में सरोबार कर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्त्रस्म के दौरान देवी मां व अन्य देवताओं की विभिन्न आकर्षक झांकियां भी पेश की गईं, जिन्हें देख दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। इस अवसर पर पूर्व उप ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह यादव, रवीन्द्र प्रताप सिंह यादव, नितिन चतुर्वेदी, अनिल वर्मा, बलराम दुबे, कमलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें